एसपी ने जूम मीटिंग कर परखी जिले की कानून व्यवस्था , मिशन शक्ति फेज-5.अभियान के सफल, प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में दिए निर्देंश

0
293

 

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधि0/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मिशन शक्ति फेज-5.0 के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मीटिंग कर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । मीटिंग के बिन्दु निम्नवत हैं। नवरात्रि त्योहार के दृष्टिगत एण्टीरोमियों टीम/मिशन-शक्ति टीम को अपने -अपने थाना क्षेत्र में स्थित पण्डालो/ मन्दिर/स्कूलों/भीड़भाड वाले स्थानों पर प्रतिदिन जाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये । सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित मिशन शक्ति फेज-5 के दृष्टिगत निर्धारित प्रारूपानुसार आवश्यक कार्यवाही कराते हुए उक्त अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया । महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारी को वाहनों पर जाति/ काली फिल्म/बत्ती/हूटर लगाने वाले वाहनों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन चैकिंग के दौरान यातायात प्रभारी/समस्त थाना प्रभारियों को वाडीवार्न कैमरो पहनकर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है । दो पहिया/चार पहिया वाहनो से स्टंटबाजी करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । अवैध शराब जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । विवेचना जनपद में लम्बित विवेचनाओं/प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व उचित निस्तारण करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । IGRS आईजीआरएस पोर्टल में लम्बित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु तथा प्रत्येक आईजीआरएस का फीडबैक लेकर आवेदक को शत- प्रतिशत संतुष्ठ करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here