ललितपुर :- निजी चिकित्सालय में भर्ती 8 माह की बच्ची तमन्ना यादव निवासी ग्राम निवाओ बुढवार को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना समाजसेवी रानू यादव ने दी और बताया की बच्ची के पिताजी सनमान यादव ने एक माह पहले एक जरूरतमंद को अपना ब्लड रक्तदान कर चुके है और आज सनमान यादव की 8 माह की पुत्री तमन्ना यादव को ब्लड की आवश्यकता है और बच्ची के पिताजी सनमान यादव ब्लड देने मे अक्षम है और सनमान अपनी 8 माह की पुत्री को ब्लड के लिए परेशान हो रहे है तुरंत समिति ने देवेंद्र झां को सूचना दी सभी ने बैंक पहुंचकर तमन्ना यादव को देवेंद्र झां ने पहली बार रक्तदान किया रक्तदाता देवेंद्र झां ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैंने 8 माह की बच्ची को जीवन दान के रूप में रक्तदान किया मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि हर जरूरतमंद के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए आगे आए 8 माह की बच्ची तमन्ना यादव के पिता ने जय अंबे रक्तदान समिति सहित रक्तदाता देवेंद्र झां का धन्यवाद आभार व्यक्त किया
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाजसेवी रानू यादव तालबपुरा सनमान यादव ग्राम निवाओ बुढवार आदि रहे।



