यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन : एन एच 44 पर 13 वाहन स्पीड रडार में पकड़े, 91 वाहनों का किया चालान

0
135

 

ललितपुर। यातायात पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चेकिंग चलाया गया। इसके तहत स्पीड राडार से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से NH-44 हाइवे पर स्पीड रडार गन से वाहनों के गति की जांच की गई और अनुमन्य गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर 13 वाहनों का एम. वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया जैसे-फाग लाइट का क्रियाशील होना और उचित प्रयोग, हाई बीम लो बीम का उचित प्रयोग, लेन ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, बिना बीमा के वाहन न चलाना, माल वाहक वाहनों में सवारी आदि न बैठाने के लिए जागरूक किया गया। उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया और प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 91 वाहनों का एम. वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here