विद्युत एवं पेयजल की समस्याओं के सम्बन्ध में विधायक रामरतन कुशवाहा ने बैठक कर दिए निर्देश

0
122

 

ललितपुर:- विधायक  रामरतन कुशवाहा, विधानसभा ललितपुर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में स्थित सभागार में विद्युत एवं पेयजल की समस्याओं के सम्बन्ध में दोनों विभागों के अधिकारियों एवं फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, ललितपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ललितपुर राजीव कालरा, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय विशाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), ललितपुर अवनीश सिंह, जल निगम के सहायक अभियन्ता अरूण कुमार बौद्ध, पी०एम०सी० के टीम लीडर रमेशचन्द्र गुप्ता, टी०पी०आई० के डिप्टी टीम लीडर आशुतोष कुमार, मेसर्स सुधाकरा इन्फ्राटेक प्रा०लि० के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश सिंह गौर, मेसर्स डारा इंजीनियरिंग प्रा०लि० के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष विश्नोई, मेसर्स जे०एम०सी० प्रा०लि० के प्रोजेक्ट मैनेजर  तपन बैरा, मेसर्स सी०के० इन्टरप्राइजेज के प्रतिनिधि अनूप कुमार, मेसर्स हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग प्रा०लि० के प्रतिनिधि सुश्री अभिलाषा, मेसर्स ब्रिज इंजीनियरिंग एण्ड बानको कंस्ट्रक्शन प्रा०लि० के प्रतिनिधि संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

बैठक में सदर विधानसभा के अन्तर्गत ग्रामों में की जा रही पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत समस्याओं के सम्बन्ध में जल निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गयी। जिसमें अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि धौर्रा-बालाबेहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 180 नग पेड़ों की कटाई का कार्य अवशेष होने के कारण 04 स्थलों पर विद्युत संयोजन का कार्य शेष है। चंदावली ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत एक स्थल पर अतिवृष्टि के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 3 नग ग्रामों में पेयजल आपूर्ति बाधित है।

 

उक्त पर माननीय विधायक द्वारा बैठक में उपस्थित अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को पेड़ों की कटाई हेतु वन विभाग / वन निगम से समन्वय करते हुए शीघ्र विद्युत संयोजन प्रदान करने एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। एवं अधिशासी अभियन्ता, जल निगम को समस्त ग्रामों में नियमित पेयजल आपूर्ति करने, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइनों को शीघ्र मरम्मत करने, ग्रामों में अवशेष रोड रेस्टोरेशन एवं पाइपलाइन डालने के कार्य एवं गृह संयोजनों में टोंटी लगाने एवं कनेक्शनों को घर के अन्दर करने तथा MDPE पाइप को जमीन के अन्दर दबाने हेतु निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here