ललितपुर (दिव्य पहल अनूप नागल):– मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 03.11.2025 को अपरान्ह 05ः00 बजे कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय युवा उत्सव-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेला के आयोजन की समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नन्दित कुमार, प्रति० बेसिक शिक्षा अधिकारी, आकाश वर्मा, सह जिला विज्ञान अधिकारी, सिद्वार्थ, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक ललितपुर, अनूप कुमार, फोरमैन राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर, राहुल जैन, प्रति० जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० अधिकारी कार्यालय के सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित रहें।
(1)- बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी सदस्यों को बैठक के एजेण्डा विकासित भारत यंग लीडर डायलॉग (वी०बी०वाई०एल०डी०) 2026 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में 1-डिक्लेमेशन 2-कहानी लेखन 3-पेटिंग 4 लोकनृत्य (समूह) 5-लोकगीत (समूह) 6-कविता लेखन 7- इन्वोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गयी।
(2)- प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कलाकारों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जायें। इसके लिए अच्छे बालक या बालिकाओं के चयन हेतु प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, ललितपुर को नोडल नामित किया जाता है। इनके द्वारा अन्य विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कलाकारों को प्रतिभाग कराया जायेगा।
(3)- आयोजन समिति में चर्चा के उपरान्त आयोजन तिथि 06.11.2025 को स्थल राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, ललितपुर में समय प्रातः 11.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निर्धारित किया गया।
(4)- विद्यालय / महाविद्यालय के कलाकारों की प्रतियोगिता विद्यालय / महाविद्यालय के कलाकारों मध्य ही होगी। अन्य क्षेत्रीय कलाकारों की प्रतियोगिता अन्य क्षेत्रीय कलाकारों के मध्य ही होगी। दोनों प्रकार की प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरान्त मण्डल स्तर पर प्रतिभाग हेतु सभी कलाकारों के बीच से निर्णायक समिति द्वारा उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया जाएगा। इन्हीं कलाकारों को मण्डल स्तर पर भेजा जाएगा।
(5)- जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया है कि बैनर काफी बडे साइज का बनवाया जायें। सभी विधाओं में विद्यालयों एवं अन्य क्षेत्र के कलाकारों में पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जायें। जनपद स्तर पर जनपदीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभागिओं के प्रतिभाग के लिये विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर अच्छे प्रतिभागिओं का चयन कर लिया जायें। इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों को पृथक से पत्र जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।
(6)- जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से निर्णायकों का चयन करते हुए उन्हें समय से अवगत कराये जिससे युवा उत्सव कार्यक्रम समय से सम्पन्न करायी जा सकें।
(7)- युवा कल्याण महानिदेशालय से प्राप्त धनराशि 60000.00 रु० के व्यय के संबंध में महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार जनपद स्तरीय युवा उत्त्सव कार्यक्रम दिनांक 06.11.2025 में ही किया जायें। किसी अन्य स्तर पर चयन हेतु इसमें से व्यय नहीं किया जा सकता। अन्य स्तर पर प्रतिभागियों का चयन स्वैच्छिक सहयोग से किया जाएगा। जनपद स्तरीय इस कार्यक्रम आयोजन हेतु रू0-60000.00 का व्यय का ब्रेकअप महानिदेशालय के पत्र संख्या-ल्ॅच्त्क्-ल्।थ्त्व्ल्।ब्2/9/2025-ल्।थ्-ल्ॅच्त्क् दिनांक 11.09.2025 के प्रस्तर संख्या-11 के अनुसार उप निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल झांसी मण्डल झांसी से स्वीकृत कराया जा चुका है।
(8)- जिला सूचना अधिकारी, ललितपुर द्वारा उक्त कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाये।
(9)- किसी निर्णायक की अनुपस्थिति मे वैकल्पिक व्यवस्था की वहाँ उपस्थित कला विधाओं में से किसी को कार्य सौपने की जिम्मेदारी का निर्वहन प्रभारी नोडल द्वारा किया जाएगा।
(10)- जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी द्वारा कार्यक्रम अच्छी तरह एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाये।
अन्त में बैठक सधन्यवाद समाप्त हुयी।



