मिशन- शक्ति फेज- 5. एक दिन की जनपद भर में थाना प्रभारी, बनी छात्राएं

0
332

 

ललितपुर। उत्तर- प्रदेश शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन- शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में बालिकाओं/महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से जनपद ललितपुर के समस्त थानों पर छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी बनी छात्राओं द्वारा थाना परिसर में भ्रमण कर, साफ -सफाई, व्यवस्थापन व थाना कार्यालय में अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली गयी । थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली विधिक कार्यवाहियों एवं थाना संचालन की गतिविधियों / व्यवस्थापन के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की । इसके अतिरिक्त महिला शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया । थाना कार्यालय के रजिस्टर के रख- रखाव, कम्प्यूटर-कक्ष में प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण, मालखाना, हवालात व मेस आदि का भी निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात एक दिन के लिये थाना प्रभारी, के रूप में कार्य करते हुए उनके द्वारा जनसुनवाई की गयी । इस दौरान थाने पर आने वाली आमजन की समस्याओं को, थाना प्रभारियों के सहयोग से समझते हुए गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं को नियमानुसार/ प्रक्रियानुसार उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए । एक दिन के लिये कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त होने से छात्रायें काफी उत्साहित रहीं और इस अद्भुत क्षण से वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस की । कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किये जाने से बालिकाओं एवं महिलाओं में एक अच्छा संदेश गया है । कुं0 चंचल तिवारी- थाना मड़ावरा कुं0 पलक जैन- थाना नाराहट कुं0 रिशिका चौधरी- कोतवाली ललितपुर कुं0 आकांक्षा झां- थाना बानपुर कुं0 नंदनी साहू- थाना पूराकलां कुं0 महिमा साहू- थाना पाली कुं0 श्रष्टि यादव- थाना जाखलौन कुं0 मुस्कान प्रजापति- थाना गिरार कुं0 कामिनी- थाना बालाबेहट कु. साक्षी चौरसिया- थाना जखौरा कु0 प्रिया राजा परमार – थाना बार कुं0 रजनी- थाना महरौनी कुं0 अनुराधा- थाना मदनपुर कुं0 विमिलेश प्रजापति- थाना तालबेहट कुं0 योगिता मिश्रा- थाना सौजना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here