ललितपुर :- जनपद ललितपुर के थाना कोतवाली ललितपुर में अभियुक्त रिजवान पुत्र इजराईल निवासी ललितेश्वरी मन्दिर के पास मोहल्ला नदीपार थाना कोतवाली व जनपद ललितपुर के विरूद्ध मु0अ0सं0 270/2025 धारा 111/318/61(2)/336(3)/340(2)/352/351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें अभियुक्तगण उपरोक्त वांछित है ।
अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा टीमों का गठन किया गया है तथा गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपये की धनराशि का ईनाम घोषित किया गया है । जिसकी सूचना पुलिस को देने वाले को 25 हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया जायेगा ।



