उत्तर प्रदेश में खाद के लिए तरस रहे किसान, सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम , आम आदमी पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर राजपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी को सौंपा 

0
97

ललितपुर :- आम आदमी पार्टी में ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों की मांग की प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह बेहद शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है। किसानों को खाद न मिल पाने के कारण आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए ।

‎आम आदमी पार्टी मांग करती है कि

‎1. किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए ।

‎2. खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाजारी पर रोक लगे और खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।

3. संबधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

‎4. खेती का मौसम चल रहा है, खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।

‎5. किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए।

‎6. कालाबाजारी एवं विचौलियों पर मुकदमा कर गिरफ्तार किया जाय।

भागवती ,हरदयाल सिंह लोधी एडवोकेट (जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी) मीना राजा नगर अध्यक्ष ,गजराम रमेश कुमार, बुद्ध सिंह बुंदेला आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here