यातायात पुलिस ने 118 वाहन चालकों के किए चालान

0
166

 

ललितपुर। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने पर चार वाहन सीज कर दिए और 118 वाहनों का चालान किया। पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा आगमी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक 05/08/25 को यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों/ तिराहों पर ड्रिंक & ड्राइव,बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, क्षमता से अधिक सावरी, स्टंटिंग आदि के प्रति आम जनमानस को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत बिना हेलमेट के 41 चालान, 2 पहिया वाहन पर तीन सवारी 27 चालान, स्टंटिंग के 5 चालान, ड्रिंक & ड्राइव के 2 चालान, बिना सीट बेल्ट के 13 चालान, क्षमता से अधिक सावरी के 7 चालान, मॉल वाहक वाहनों पर सवारी बैठाने के 4 चालान करते हुए अन्य एम वी एक्ट के उपबंधों के 23 चालान करते हुए कुल 118 वाहनों के चालान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here