जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षरोपण/पर्यावरण/गंगा समितियों की बैठक सम्पन्न , वृक्षारोपण हेतु विभागों को जियो टैंगिंग पूर्ण कराने व पौधों के संरक्षण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश

0
242

 

ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली की अध्यक्षता में वृक्षारोपण/पर्यावरण/गंगा समितियों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका शुभारंभ प्रभागीय निदेशक गौतम सिंह द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों से चर्चा करते हुए जियो टैगिंग शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए। साथ ही पौधरोपण के उपरान्त पौधों की सुरक्षा सिंचाई एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक विभागों से कार्य योजना तैयार कर प्रभागीय निदेशक को प्रेषित करने एवं निगरानी एवं जनसहभागिता हेतु ग्राम स्तर पर वन संरक्षण/मोनिटरिंग समितियों का गठन किये जाने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों को पौध संरक्षण हेतु विद्यालयों, सामुदायिक भवनों एवं पंचायतों के माध्यम से जागरूकता अभियान कार्यक्रम संचालित कराये जायें। इसके अलावा जनपद में ठोस अपशिस्ट, प्लास्टिक अपशिस्ट, जैव अपशिष्ट, ई-वेस्ट आदि के निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत करते हुए प्रभागीय निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष किये गए वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य कुछ विभागों द्वारा पूर्ण नहीं कराया गया है, प्रभागीय निदेशक ने अवगत कराया कि इस वर्ष किये गए वृक्षारोपण की सुरक्षा सिंचाई एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक विभागों द्वारा कार्य योजना तैयार करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सतत विकास की अवधारणा से जनमानस को जोड़ने हेतु सभी ग्राम पंचायतो एवं नगर निकायों में ग्रीन चौपाल के आयोजन हेतु निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रभागीय निदेशक, मुख्य विकास अधिकारी एवं पंचायत राज अधिकारी को अनुपालनार्थ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। यह भी अवगत कराया गया कि प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी, अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तिआज़ अहमद, बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, एसडीओ रेशम विभाग चन्द्र कान्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जेपीखरे, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, असिस्टेंट प्रोफेसर रीतेश खरे, सहायक अभियंता विद्युत वीरभद्र, अवर अभियंता खुशबु खान आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here