जनपद ललितपुर सीमेंट फैक्ट्री लगाए जाने की मांग की ……अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल

0
139

 

ललितपुर :- जनपद ललितपुर में सीमेंट फैक्ट्री लगा कर बजाज पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई एश (राख) का निस्तारण करने व पलायन रोककर नवीन रोजगार सृजित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा विज्ञापन में बताया गया है कि हमारा जनपद प्रदेश की आखिरी सिरे पर तथा मध्य प्रदेश से घिरा है हमारे जनपद में खनिज संपदा व वनौषधि भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, वाबजूद इसके जनपद में कोई भी भारी उद्योग स्थापित नहीं है जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रदेश की लोकप्रिय सरकार द्वारा क्षेत्र से पलायन रोकने व रोजगार सृजन की तरफ़ पहल करते हुए जनपद को बल्क ड्रग पार्क का तोहफा प्रदान किया गया है तथा इसी क्रम में हमारे जनपद में पूर्व से ही बजाज ग्रुप का तापीय विद्युत उत्पादन संयंत्र ललितपुर पॉवर जनरेशन प्रा. लि. स्थापित है, जो कि झांसी जिले में स्थापित पारीछा तापीय विद्युत उत्पादन संयंत्र 1140 मेगावाट (वर्तमान में 920 मेगावाट कार्यरत) से लगभग दुगना बड़ा 1960 मेगावाट क्षमता का है, यह संयंत्र लगभग दो ट्रेन कोयला प्रतिदिन उपयोग करते हुए काफी मात्रा में फ्लाई एश (राख) उत्सर्जित करता है, जिसके निस्तारण का कोई ठोस उपाय अमल में नहीं लाया गया है जिससे हमारे जनपद का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, व जमीनें बंजर हो रही है चूंकि प्लांट से उत्सर्जित होने वाली फ्लाई एश सीमेंट निर्माण का प्रमुख घटक हैं, सीमेंट उत्पादन में इसका उपयोग 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक होता है, देशभर में जहा भी कोयला आधारित पॉवर प्लांट लगे हैं उनके नजदीक सीमेंट फैक्ट्री लगी हुई है, झांसी में भी पारीछा तापीय विद्युत संयंत्र से उत्सर्जित होने वाली फ्लाई एश के निस्तारण हेतु सीमेंट निर्माण संयंत्र स्थापित हैं, जिससे झांसी शहर का पर्यावरण सुरक्षित है

ललितपुर पॉवर प्लांट से उत्सर्जित फ्लाई एश के निस्तारण हेतु सीमेंट निर्माण संयंत्र स्थापित किया जाए।

सीमेंट संयत्र स्थापित होने से जनपद के युवाओं रोजगार मिलेगा साथ ही रोज के सड़कों पर फ्लाई एश से लदे फर्राटा भर रहे डंपरों से होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी और खेतों- नालों में फ्लाई एश डंप होने से बंजर होती जमीनें उपजाऊ बनी रहेगी।

ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, हरिराम कुशवाहा, ओम ताम्रकार, देवेंद्र पाठक, दिलीप खटीक, विश्वनाथ यादव, अंशुल जैन निक्की, विजय कुशवाहा, देवेंद्र ठाकुर, प्रकाश कुशवाहा, रवि मिश्रा, प्रदीप साहू, बृजेश ताम्रकार, अनुपम अग्रवाल, पुष्पेंद्र पटेल, इमदाद पठान, परमानंद रजक, राजू, आरिफ पठान, सचिन नामदेव, राजेश सोनी, आशीष काव्यांजलि, अमित गोयल, दीपक पाठक पंडा जी, बंटी सिंधी सहित अनेकों गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here