ललितपुर। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित जितेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0-739/25 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र राजू कुशवाहा उम्र करीव 19 वर्ष निवासी मु0 खिरकापुरा थाना कोतवाली जिला ललितपुर को मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम अनुराग अवस्थी प्रभारी निरीक्षक उ.नि.राहुल कुमार उ.नि. जोगेन्द्र सिंह का. गनेश आदि शामिल रहे



